कुचामन सिटी. काला भाटा की ढाणी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में गौवत्स राधा कृष्ण महाराज द्वारा सरल मारवाड़ी भाषा में कथा वाचन किया जा रहा है।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन सिटी द्वारा महाराज का माला व दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। महाराज द्वारा भी संस्था के मुख्य सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद व स्वागत किया गया।

श्रीमद् भागवत के खचाखच भरे भव्य पांडाल में महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित तीन दिवसीय विशाल दिव्यांग शिविर के दौरान टेंट संबंधी सभी सामग्री की निःशुल्क सेवाएं प्रदान करने पर भारत टेंट हाउस परिवार तथा भागवत कथा के सौजन्यकर्ता परिवार के गोपाल लाल, हनुमान, किशन कुमावत, उजीवाल एवं भारत टेंट हाउस परिवार के सभी सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अजमेर जोन के वीर सुभाष पहाड़िया, वीर कैलाश पांड्या, अध्यक्ष वीर रामअवतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर अशोक अजमेरा, वीर संपत बागड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, जैन समाज से लालचंद पहाड़िया, माहेश्वरी समाज से दामोदर लाल झंवर तथा अग्रवाल समाज से अनिल पेमजीवाल (हैदराबाद) ने स्वागत-सम्मान में सहयोग प्रदान किया।

कुचामन सिटी की पारीक कॉलोनी में 21वें नवरात्र महोत्सव का धूमधाम से समापन







