Homeकुचामनसिटीकुचामन में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया, मंत्री विजय सिंह ने किया...

कुचामन में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया, मंत्री विजय सिंह ने किया रावण दहन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में मंगलवार को नगर परिषद की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को रावण दहन देखने के लिए राजकीय स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

51 फीट के रावण का दहन, मंत्री ने छोड़ा तीर

शाम को रावण दहन का मुहूर्त होते ही मंत्री विजय सिंह ने धनुष-बाण थामकर रावण की नाभि पर निशाना साधा। राजसी पोशाक में हाथ में बाण लिए 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला खास आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही बाण रावण को लगा, तेज आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में तीनों पुतले जलकर राख हो गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर सभापति महेश रामचंद्रका, उपसभापति बाबूलाल कुमावत और आयुक्त शिकेश कांकरिया मौजूद रहे।

दहन से पहले निकली भव्य रेवाड़ी

रावण दहन से पहले दोपहर 3 बजे रघुनाथ जी महाराज मंदिर से भव्य रेवाड़ी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ ऊंट, घोड़े, हाथी और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी और रावण का रूप धारण किए कलाकारों को देखकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

- Advertisement -ishan

भगवान की सवारी के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुचामन स्टेडियम पहुंची।

यहां श्रीराम-रावण संवाद हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच युद्ध हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।

कुचामन सिटी: काला भाटा की ढाणी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, राधा कृष्ण महाराज का किया स्वागत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments