Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: साधु-संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की बनाई रणनीति, 17...

कुचामन सिटी: साधु-संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की बनाई रणनीति, 17 दिसंबर को जयपुर पहुंचेंगे लाखों गौ भक्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मंगलवार को डूंगरी के बालाजी में संपूर्ण जिले की अहम बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में साधु-संतों और गौ भक्तों ने अभियान को लेकर रणनीति बनाई। आगामी 17 दिसंबर को गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर लाखों गौ भक्त जयपुर पहुंचेंगे।

- विज्ञापन -image description

अभियान से जुड़े प्रचारक गौ भक्त रवि भार्गव ने बताया कि अभियान का तीसरा चरण जयपुर में आयोजित होगा। इसे लेकर सभी साधु-संत और गौ भक्त घर-घर तक अभियान की जानकारी पहुंचा रहे हैं।

कुचामन में RSS का घोष संचलन, चारभुजा नाथ मंदिर में अर्पित किया मरु निनाद शिविर का पहला निमंत्रण

- Advertisement -ishan

तीसरे चरण में 31 करोड़ हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य

बैठक में सीकर के पालवास से आए नंद बाबा परम पूज्य चंद्रमा दास महाराज ने सनातन हिंदू धर्म में गौ माता के महत्व को बताते हुए अभियान को और मजबूती देने के लिए सभी को प्रेरित किया। महाराज ने बताया कि अभियान के तहत अब तक संपूर्ण भारत में 21 करोड़ हस्ताक्षर हो चुके हैं, जबकि तीसरे चरण में 31 करोड़ हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है।

नंद बाबा परम पूज्य महंत सुदर्शन दास महाराज ने अभियान के गीत के माध्यम से जनजागृति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक भी घर ऐसा नहीं बचना चाहिए, जहां इस अभियान की जानकारी नहीं पहुंचे।

तहसील प्रचारक कमल कुमार पारीक ने बैठक में पहुंचे सभी गौ भक्तों से हस्ताक्षर अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में सभी संतों ने कहा कि यदि आज गोवंश का संरक्षण नहीं किया गया, तो भविष्य में मानव समाज को पछताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत को गौ हत्या के कलंक से मुक्त होना चाहिए। इसके साथ ही गौ संरक्षण और गौचर संरक्षण के लिए कानून बनाने तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता की उपाधि देने की मांग उठाई।

बैठक में उपस्थित साधु-संत एवं गणमान्यजन

इस दौरान पूज्य संत भगवान दास महाराज, पूज्य संत मोनी बाबा, पूज्य संत सुदर्शन दास महाराज, पूज्य संत केवड़ा नंद महाराज, पूज्य संत परमानंद महाराज, गौतमानंद महाराज, सुनील कुमार पारीक, सीताराम, रेवत सिंह, गोविंद सोनी, के.पी. सिंह, मनोज रांकावत, मुन्ना लाल काछवाल, देसी गुर्जर सहित कुचामन-डीडवाना की आठ तहसीलों से आए गौ भक्त मौजूद रहे।

कुचामन में कल होगा भव्य रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ, मंत्री विजय सिंह चौधरी करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments