Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंतव्य सिंह शेखावत ने जीता कांस्य...

कुचामन सिटी: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंतव्य सिंह शेखावत ने जीता कांस्य पदक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र मंतव्य सिंह शेखावत पुत्र लोकेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 78 किलोग्राम भार वर्ग में मंतव्य सिंह शेखावत ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

- विज्ञापन -image description

मंतव्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने छात्र का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मंतव्य की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। इससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

एकलव्य एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने मंतव्य सिंह शेखावत को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: मां शाकंभरी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र महोत्सव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments