Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 8-9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर

कुचामन सिटी में 8-9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर एवं महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 8 एवं 9 अक्टूबर को विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description

वंचित दिव्यांगजनों को मिलेगा सहायता का अवसर

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर के सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य डीडवाना-कुचामन जिले के उन दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराना है, जो पूर्व में आयोजित शिविरों में किसी कारणवश लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। शिविर में दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा।

जोन पदाधिकारी वीर सुभाष पहाड़िया एवं वीर कैलाश चंद पाण्ड्या ने बताया कि शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के लिए ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, जयपुर फुट, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, शूज, बेल्ट, बैसाखी, बुजुर्ग छड़ी, वाकर, BTI स्पेशल कान की मशीन एवं ब्लाइंड स्मार्ट सेंसर छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हीकरण किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को बाद में सूचना देकर उपकरण वितरित किए जाएंगे।

- Advertisement -ishan

दस्तावेज साथ लाना जरूरी

वीर रामावतार गोयल ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी, जिस पर मोबाइल नंबर अंकित हो, तथा UDID कार्ड (दिव्यांग मेडिकल कार्ड) साथ लाना आवश्यक है।

वीर सुरेश कुमार जैन ने बताया कि शिविर का समय दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। शिविर के संयोजक वीर सम्पत बगड़िया, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा एवं वीर सुभाष गंगवाल सहित महावीर इंटरनेशनल के वीर-वीरा एवं युवा सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

कुचामन सिटी: बीड़ गौशाला में 13 से 19 अक्टूबर तक होगा विशाल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments