Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खारड़िया गांव में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, एक...

कुचामन सिटी: खारड़िया गांव में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, एक महीने में महज दो दिन हुई जलापूर्ति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खारड़िया गांव में पिछले करीब एक माह से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। ग्राम जल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष अजीतसिंह मेड़तिया ने बताया कि बीते एक महीने में महज दो दिन ही जलापूर्ति हुई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नियमित पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और उन्हें दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

फ्लोराइडयुक्त पानी पी रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें गांव में उपलब्ध फ्लोराइडयुक्त पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार – लगातार ऐसे पानी के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है।

लोगों ने जलदाय विभाग एवं प्रशासन से गांव में पेयजल आपूर्ति तत्काल सुचारु कराने और निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

- Advertisement -ishan

ग्रामीणों ने तत्काल टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि नियमित जलापूर्ति बहाल होने तक ग्रामीणों को राहत मिल सके।

कुचामन में कांग्रेस ने मनाया महात्मा गांधी और पूर्व PM शास्त्री का जयंती समारोह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments