Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी चौपाल व संवाद कार्यक्रम का...

कुचामन सिटी: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी चौपाल व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज’ सप्ताह के तहत महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को पंचायत समिति कुचामन सिटी के मीटिंग हॉल में किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, गौरव चौधरी के निर्देशन में आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग, जिला उद्योग केंद्र एवं राजीविका से संबंधित योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने के लिए आर्थिक सशक्तीकरण की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कुचामन में 15-16 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की महफिल, प्रतियोगिताओं के साथ मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

- Advertisement -ishan

मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना तथा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस दौरान रामेश्वर गढ़वाल, तहसीलदार कुचामन सिटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राम कुंवार, विकास अधिकारी भागीरथ मल, महिला अधिकारिता विभाग में ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सुपरवाइजर, महिला कार्मिक, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के कार्मिक तथा ग्राम साथिन सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कुचामन सिटी: साधु-संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की बनाई रणनीति, 17 दिसंबर को जयपुर पहुंचेंगे लाखों गौ भक्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments