Homeकुचामनसिटीकुचामन में 15-16 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की महफिल, प्रतियोगिताओं के साथ...

कुचामन में 15-16 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की महफिल, प्रतियोगिताओं के साथ मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नवरात्रि के उत्सवी माहौल में शहर के लोगों को गरबा और डांडिया की रंगारंग शामों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। शहर में 15 और 16 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘नवरास जलसा गरबा नाइट 2026’ आयोजित की जाएगी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य के साथ संगीत, विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां होंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

- विज्ञापन -image description

AS-1 ग्लैमर ब्यूटी सैलून एवं डोकरा री ढाणी रेस्टोरेंट के संयुक्त तत्वावधान में आरती सर्वा और प्रेम कुमावत की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम दोनों दिन शाम 7:15 बजे शुरू होगा।

डांडिया कपल से लेकर गरबा ड्रेस तक, होंगी कई प्रतियोगिताएं

उत्सव में प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बेस्ट डांडिया कपल, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट गरबा ड्रेस (मेल) और बेस्ट गरबा ड्रेस (फीमेल) शामिल हैं। इसके साथ ही लकी ड्रॉ, आकर्षक पुरस्कार, रिवॉर्ड और गिफ्ट हैम्पर्स भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: साधु-संतों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की बनाई रणनीति, 17 दिसंबर को जयपुर पहुंचेंगे लाखों गौ भक्त

आगंतुकों की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट्स, बैठने की व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बॉयज एवं गर्ल्स बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे।

स्टेशन रोड पर होगा आयोजन

‘नवरास जलसा गरबा नाइट 2026’ के लिए कुचामन सिटी के स्टेशन रोड पर रुलानिया होंडा एजेंसी के पास आयोजन स्थल निर्धारित किया गया है। यहां कार्यक्रम से संबंधित सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आयोजकों का उद्देश्य शहरवासियों को ऐसा अवसर उपलब्ध कराना है, जहां युवा और परिवार एक साथ शामिल होकर संगीत, नृत्य और पारंपरिक गरबा-डांडिया का आनंद ले सकें।

दो दिवसीय ‘नवरास जलसा गरबा नाइट 2026’ में शामिल होने के लिए टिकट संबंधी जानकारी इन मोबाइल नंबरों पर प्राप्त की जा सकती है।

संपर्क नंबर: 7976473003, 6375092975

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments