Homeकुचामनसिटीकुचामन में अर्णब चक्रवात का असर, सुबह से छाए रहे बादल; 30...

कुचामन में अर्णब चक्रवात का असर, सुबह से छाए रहे बादल; 30 अक्टूबर का मौसम अपडेट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंडक भरे मौसम के साथ दिन की शुरुआत हुई। शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

- विज्ञापन -image description

मौसम में आए इस बदलाव के पीछे चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का प्रभाव और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

मौसम विभाग के अनुसार – चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ कमजोर होकर अवदाब में परिवर्तित हो गया है और वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके अगले 24 घंटों में और कमजोर होने की संभावना है। वहीं, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।

तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट संभव

आगामी 24 घंटों में राजस्थान के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की प्रबल संभावना है। 30 अक्टूबर को भी पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

- Advertisement -ishan

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में 30 अक्टूबर को बादल छाने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

नावां में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 149 किलो काजू सीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments