Homeक्राइम न्यूजनावां शहर पुलिस की मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, महिला से स्मैक...

नावां शहर पुलिस की मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, महिला से स्मैक व गांजा बरामद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस ने उसके कब्जे से 22.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 92.2 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा तथा वृताधिकारी कुचामन सिटी रितु कुमारी (आरपीएस प्रोबेशनर) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

4 अक्टूबर 2026 को थानाधिकारी सुरेश कुमार मय पुलिस जाप्ता गश्त पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम नमक कॉलोनी, मोहनपुरा रोड, नावां शहर पहुंची।

- Advertisement -ishan

यहां एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए सानी उर्फ सोनी देवी (45) निवासी मारोठ के कब्जे से 22.4 ग्राम स्मैक और 92.2 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

नावां: खांडल विप्र समाज के अध्यक्ष बने आनंद जोशी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments