कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी एवं स्व. कमल कुमार पांड्या के सौजन्य से 47वां मासिक निःशुल्क हड्डी रोग शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास किया जाएगा।

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी से संबंधित रोगों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा।
संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं सुरेश जैन ने बताया कि शिविर के संयोजक वीर निर्मल पांड्या, वीर गोरधन मालवीय, वीर अशोक कुमार गंगवाल, विजय पहाड़िया एवं वीर राजेंद्र तालापा रहेंगे।

वीर नरेश कुमार एवं सुरेंद्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों की रक्त संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
वीर संदीप पांड्या एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर के लिए पंजीयन 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शिविर स्थल पर किया जाएगा। संस्था की ओर से अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।
कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का खुशियों का बाजार बना सेवा का माध्यम







