कुचामन सिटी. सर्व हिंदू समाज, शीतला माता मंदिर सेवा समिति एवं सिमोन कराटे अकादमी के तत्वावधान में आयोजित SKA कराटे चैंपियनशिप सीजन-2 का मां शक्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

प्रमुख अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा नागौर देहात जिला महामंत्री एवं न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप के निदेशक देवी लाल दादरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य अतिथियों में RSM ज्वेलर्स के अमित सोनी, सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश सिंह चौधरी, कुचामन नगर परिषद के उपसभापति बाबूलाल कुमावत, शिव रुद्र मार्ट के निदेशक परमानंद शर्मा, रामसुख गुर्जर, मनीष शर्मा, रेनबो एसोसिएट के निदेशक गौरीशंकर कुमावत, विश्वकर्मा प्लाईवुड एवं श्याम फाइनेंस के निदेशक शुभम जांगिड़, भाजपा शहर मंडल के जसराज खुड़ीवाल, भाजपा प्रतिनिधि किशन गुर्जर एवं कमल कुमावत सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
माला एवं साफा पहनाकर किया अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज एवं शीतला माता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष कमल जोशी सहित कराटे प्रशिक्षक कमल किशोर गोयर, अशोक राणा, तरुण सोनी, पवन अग्रवाल, रामेश्वर, किरोड़ीवाल, कमल मेहता एवं रवि स्वामी ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत और अभिनंदन किया।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल
SKA कराटे चैंपियनशिप सीजन-2 के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मरक्षा एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है। अतिथियों की सहभागिता से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।
विजेताओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा अवसर
आयोजक कमल कुमार गोयर ने बताया कि यह आयोजन कुचामन सिटी को खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया के माध्यम से आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
सिमोन कराटे सचिव कमल जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं, ताकि खेल में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे। प्रतियोगिता के संचालन में रेफरी के रूप में नरेंद्र शर्मा, चिमनाराम, अर्जुन सिंह, गौरी दाधीच, सुनील जेदिया और मंजू सिंह अपनी सेवाएं देंगे।







