Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में 11 अक्टूबर से होगा इक्कीसवां विशाल नवरात्रा...

कुचामन सिटी: पारीक कॉलोनी में 11 अक्टूबर से होगा इक्कीसवां विशाल नवरात्रा महोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. बालाजी नगर स्थित पारीक कॉलोनी में 11 अक्टूबर से इक्कीसवें विशाल नवरात्रा महोत्सव का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम पंडित नवनीत दाधीच (ज्योतिषाचार्य) के सानिध्य में होगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आयोजन समिति के संरक्षक अर्जुनराम निठारवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पारीक कॉलोनी में शारदीय नवरात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

- विज्ञापन -image description

महोत्सव के कार्यक्रम

11 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 12:15 बजे घट स्थापना होगी। प्रतिदिन सुबह 8:15 बजे भगवती पूजन, सुबह 9 बजे प्रातः आरती, शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 8:15 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: धोबी समाज का नवरात्रि कार्यक्रम 16 अक्टूबर से, पांच दिवसीय आयोजन में होंगे डांडिया-गरबा और विभिन्न प्रतियोगिताएं

13 अक्टूबर को रात 9 बजे सुंदरकांड पाठ, 14 अक्टूबर को रात 8 बजे डांडिया रास, 15 अक्टूबर को रात 9 बजे गरबा प्रतियोगिता तथा 16 अक्टूबर को रात 8 बजे फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी।

17 अक्टूबर को रात 9 बजे शिव तांडव एवं भस्म आरती होगी। 18 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे चित्रकला प्रतियोगिता तथा रात 10:30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

19 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे हवन होगा तथा शाम 4 बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

कुचामन सिटी: जिनेश्वरदास दिगंबर जैन विद्यालय में नवनिर्वाचित सभापति व पार्षदों का सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments