Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई, 2640 पव्वे...

कुचामन सिटी: पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई, 2640 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 कार्टून (2640 पव्वे) अवैध देशी शराब जब्त की है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की इनोवा कार को भी जब्त कर आरोपी बसंत जांगीड़ को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस थाना कुचामन सिटी और जिला स्पेशल टीम (DST) की ओर से की गई।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा और उप पुलिस अधीक्षक साइबर थाना डीडवाना भानू प्रताप सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कुचामन सिटी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र खदाव के नेतृत्व में पुलिस थाना कुचामन सिटी और डीएसटी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कुचामन सिटी: ट्राइडेंट इंस्टीट्यूट के 15 विद्यार्थियों का विदेश में चयन, दुबई-मालदीव में नौकरी और मॉरिशस में ट्रेनिंग का अवसर

- Advertisement -ishan

पुलिस को देखकर कच्चे रास्तों से भागने लगा चालक

दरअसल, 21 अक्टूबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) जगदीश प्रसाद पुलिस जाप्ते और डीएसटी टीम के साथ पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर कुचामन कस्बे, ग्राम भांवता, केरपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की इनोवा कार को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस की गाड़ी देखकर चालक कार को कच्चे रास्तों से भगाने लगा।

रास्ता बंद हो जाने पर चालक इनोवा कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, कार की खलाशी सीट पर बैठे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बसंत जांगीड़ (37) पुत्र रामेश्वर लाल निवासी पांचोता, थाना नांवा बताया।

कार में मिले 55 कार्टून देशी शराब

पुलिस ने इनोवा कार की तलाशी ली तो उसमें 55 कार्टून अवैध देशी शराब भरी हुई मिली। इनमें कुल 2640 पव्वे देशी शराब (RSGSM) बरामद हुए। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की इनोवा कार को जब्त कर लिया तथा आरोपी बसंत जांगीड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं, मौके से फरार हुए कार चालक की तलाश जारी है।

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का ‘खुशियों का बाजार’ 23 अक्टूबर को, जरूरतमंदों को ₹10 में मिलेगी उपयोगी सामग्री

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments