Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: निकाय चुनाव में वोटिंग के दिन अवकाश का ऐलान, कर्मचारियों को...

डीडवाना-कुचामन: निकाय चुनाव में वोटिंग के दिन अवकाश का ऐलान, कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी तो होगी कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने डीडवाना-कुचामन जिले में मतदान दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पहले चरण में 9 सितंबर को अवकाश

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को नगर परिषद डीडवाना एवं कुचामन तथा नगरपालिकाओं लाडनूं व बोरावड़ में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को नगर परिषद मकराना तथा नगरपालिकाओं परबतसर, नावां एवं खाटू खुर्द में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

- विज्ञापन -image description

मतदान दिवस के साथ-साथ जहां पुनर्मतदान होगा, वहां पुनर्मतदान की तिथि को भी संबंधित मतदान क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसका उद्देश्य नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश का लाभ उपलब्ध कराना है।

कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया गया है, ताकि वे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

- Advertisement -ishan

उन्होंने बताया कि आदेश की पालना नहीं करने वाले संबंधित नियोजकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

डीडवाना-कुचामन जिले में 182 बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments