Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नृत्यांजलि में भक्ति के रंगों से सजा मंच, बच्चों ने...

कुचामन सिटी: नृत्यांजलि में भक्ति के रंगों से सजा मंच, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री दिगम्बर जैन पुरानी नसियां जी में पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत “नृत्यांजलि – भक्ति के रंग, नृत्य के संग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं ने जैन भजनों और धार्मिक भावनाओं पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

- विज्ञापन -image description

श्री दिगम्बर जैन अजमेरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जय कुमार पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना तथा नृत्य के माध्यम से जैन सिद्धांतों एवं धार्मिक भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए मंच प्रदान करना रहा।

अहिंसा और जैन सिद्धांतों पर आधारित प्रस्तुतियां

ट्रस्ट के राजकुमार सेठी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सोलो, डुएट एवं ग्रुप श्रेणियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से अहिंसा, जियो और जीने दो, 24 तीर्थंकर, नवकार मंत्र, संयम एवं त्याग जैसे जैन धर्म के महत्वपूर्ण संदेशों को नृत्य के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

- Advertisement -ishan

उत्कृष्ट प्रस्तुतियों पर प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

ट्रस्ट के शैलेश काला ने बताया कि उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार प्रणीत जिन्नाशी, द्वितीय पुरस्कार योगिनी अवनी ग्रुप तथा तृतीय पुरस्कार अक्षया पाटोदी को मिला। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। प्रत्येक प्रस्तुति पर समाजजनों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने बच्चों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक समझ के साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया।

धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

ट्रस्ट के संजय रावका ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाजजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। वहीं ट्रस्ट के अशोक काला ने बताया कि प्रातः काल्या बाबा की नसियां जी में शांतिधारा का सौभाग्य वीरेन्द्र कुमार सौरभ पहाड़िया परिवार तथा राजकुमार एवं मोहित सेठी परिवार को प्राप्त हुआ।

अजमेरी मंदिर जी में शांतिधारा का सौभाग्य राजकुमार सेठी परिवार को तथा काल्या बाबा के दरबार में महाआरती का सौभाग्य सुरेश कुमार एवं नरेश काला परिवार को मिला। अजमेरी मंदिर परिसर में पंचामृत अभिषेक भी किया गया।

कार्यक्रम में विराग महिला मंडल अध्यक्षा शोभा रावका, जिम्मी पाटोदी, साक्षी पाण्ड्या, मोनिका सेठी, बुलबुल जैन, रिचा काला, शिल्पा जैन, पल्लवी काला, खुशबू गंगवाल, प्रिया गंगवाल, हर्षा, राखी, कविता एवं पूनम पाटोदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं संस्कारप्रधान आयोजनों में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

कुचामन सिटी: दिलीप सिंह पांचोता फिर बने रावणा राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments