Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास...

कुचामन सिटी में खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खांडल विप्र समाज द्वारा आज दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। 

- विज्ञापन -image description

समारोह में समाज के वरिष्ठ वयोवृद्ध जनों का चरण वंदन कर उन्हें माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में चयनित होकर समाज का मान बढ़ाने वाले नवयुवकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र और दुपट्टा पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान मंच पर समाज अध्यक्ष मांगीलाल, संरक्षक नागरमल वेद, छगनलाल जोशी, मोतीलाल जोशी तथा समाज के वरिष्ठ व ‘नटराज’ उपाधि से विभूषित सुबोध बढ़ाढरा सहित प्रमुख प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह का संयोजन मंत्री प्रमोद माटोलिया तथा प्रद्युम्न बढ़ाढरा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रमोद परवाल को विप्र फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, कुचामन निवासी पूरनमल काछवाल के पुत्र लक्ष्मण काछवाल को ‘देवी विज्ञानम’ फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका निभाने व कला क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने पर समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु, मातृशक्ति और युवा उपस्थित रहे।

नावां: दिनदहाड़े सूने मकान को बनाया निशाना, एक किलो चांदी और सोने की बालियां चोरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments