कुचामन सिटी. जैन समाज की ओर से दशलक्षण पर्व के समापन एवं क्षमापर्व के अवसर पर 16वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह 27 सितंबर को वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जैन वीर मंडल के तत्वावधान में पानादेवी धर्मपत्नी स्व. कैलाशचन्द, संदीप-रोषी, दर्शन एवं संयम पहाड़िया परिवार के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के समक्ष जयकुमार पहाड़िया, विनोदकुमार झांझरी, संस्था के पूर्व अध्यक्ष महावीरप्रसाद बड़जात्या एवं दानदाता परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्था अध्यक्ष सौभागमल गंगवाल ने मंगलाचरण किया।
कार्यक्रम में दशलक्षण व्रत करने वाले संतोषदेवी गंगवाल, रितेश बज एवं अजयकुमार बज का माला, मुकुट, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। वहीं तेला करने वाले सोनू झांझरी, मुस्कान काला, साक्षी झांझरी, किंजल बज, इशिता गंगवाल, दक्ष पहाड़िया, अदिति पांड्या, रक्षिता रावंका, कान्तादेवी बड़जात्या, आकांक्षा बड़जात्या, भव्य पहाड़िया, शशी बज, प्रियंक कासलीवाल, प्रासुक पहाड़िया, रोनित अजमेरा एवं सिद्धान्त काला का तिलक, माला एवं मुकुट से सम्मान किया गया।

समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। अंकित पाटनी ने श्रमण संस्कृति परीक्षा में भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रबल पाटोदी, तन्मय पाटोदी, मनन बज, सिद्धार्थ झांझरी, सम्यक पहाड़िया, धीरज पहाड़िया, अर्पिता झांझरी, शीतल जैन, रक्षा पाटोदी, महिमा बज, रक्षा बड़जात्या, प्रासुक पहाड़िया, अनुभव गोधा, भव्य पाटोदी, अर्चिता बज, काव्या पाटनी, सिद्धान्त झांझरी, खुश पाटोदी, अविका काला, लवीशा पाटोदी, गीतांश झांझरी, नैतिक बज, विधि अजमेरा, धैर्य बज एवं हिमांशा बड़जात्या को विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने पर तिलक, माला, सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज के गणमान्य दंपती
तिलकासदेवी-रामेश्वरलाल गंगवाल, श्रावक श्रेष्ठी राजकुमार सेठी एवं श्राविका श्रेष्ठी भंवरी देवी पहाड़िया का माला, मुकुट, शॉल, सम्मान पत्र एवं जाप्य माला से सम्मान किया गया। नगरपरिषद सभापति महेश रामचन्द्रका, पार्षद बरखा रानी पाटनी एवं पार्षद कमल कुमार बड़जात्या का माला, साफा एवं प्रशस्ति पत्र देकर बहुमान किया गया।
इस अवसर पर 2026 जैन समाज परिवार सूची एवं टेलीफोन निर्देशिका का विमोचन भी किया गया। निर्देशिका के सौजन्यकर्ता विनिता-प्रमोदकुमार, अंकितकुमार एवं पुलकित पांड्या रहे। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 2027, 2028 एवं 2029 के प्रतिभा सम्मान समारोहों के लिए विभिन्न परिवारों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई।
प्रमोद पांड्या ने संस्था द्वारा व्रतियों, प्रतिभाओं एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्था की ओर से मेडिकल उपकरण योजना, रक्तदान शिविर सहित सेवा प्रकल्पों के लिए भी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया गया।
कार्यक्रम में सुमति पहाड़िया, अजित पहाड़िया, प्रदीप गंगवाल, अभिषेक पाटनी, सचिन गंगवाल एवं मनोज पांड्या ने सहयोग किया। मंच संचालन अशोक झांझरी एवं सुभाष रावंका ने किया। संस्था मंत्री सुभाषचन्द पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
कुचामन सिटी में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे







