कुचामन सिटी. कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं।
इसी क्रम में गुरुवार, 17 सितंबर को समिति सदस्यों की मौजूदगी में दो जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके साथ ही सम्मेलन के लिए अब तक कुल 13 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है।

इस दौरान समिति सदस्य मनोज कुशमीवाल, कन्हैयालाल सालड़ीवाल, बाबूलाल जायलवाल, रामनारायण जायलवाल एवं रतनलाल कुशमीवाल उपस्थित रहे।
समिति के आईटी प्रभारी मनोज कुशमीवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन पूजा ई-मित्र, भोमराज के स्कूल के सामने, स्टेशन रोड, कुचामन सिटी पर किया जा रहा है।

समिति ने समाज बंधुओं से अपील की है कि देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर अपने बच्चों का विवाह करने वाले परिवार समय रहते रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।
कुचामन सिटी: साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी







