Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने 'सुकून की छाँव' कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों...

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल ने ‘सुकून की छाँव’ कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को बांटी छतरियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल, कुचामन परिवार की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न सेवा कार्य किए गए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

संस्था ने “सबकी सेवा, सबको प्यार-जीवो और जीने दो” एवं “दोस्ती से सेवा” के उद्देश्य के तहत हिराणी गौशाला में सुदर्शन महाराज के सानिध्य में गौसेवा की।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही संस्था के ‘सुकून की छाँव’ सेवा कार्यक्रम के तहत तेज धूप और बरसात से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को चार बड़ी छतरियां वितरित की गईं। सांवरिया सेठ मंदिर, आसपुरा में माला व प्रसाद विक्रेता सुरेंद्र, सब्जी मंडी में मदनी, पुराने बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई के पास जूता पॉलिश का कार्य करने वाले छोटूलाल तथा अम्बेडकर सर्किल पर फल विक्रेता रतनलाल को एक-एक छतरी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण गौधाम गौशाला सेवा समिति, आसपुरा के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव श्रवण रणवा, गौशाला संचालक चैनसुख गुर्जर, कोषाध्यक्ष मांगीलाल मारवाल, सदस्य गणपत खीचड़, गोवर्धन मारवाल, नानक कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

छतरी वितरण कार्यक्रम में जैन समाज के लालचंद पहाड़िया सहित महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजीत पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर संपत बगड़िया, वीर संदीप पांडया, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर अशोक अजमेरा, वीर आनंद सेठी एवं वीर पारस पहाड़िया ने सहयोग किया।

सेवा कार्य में सहयोग के लिए अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांडया एवं कोऑर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: महेश रामचंद्रका के घर कई बार पहुंची पुलिस, बोले- नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments