नावां सिटी. पारीक समाज नावां की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समाज अध्यक्ष गोविंद पारीक के आवास पर आयोजित सामूहिक बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद हेमंत पारीक, राहुल पारीक, ऋतु जोशी एवं आशा शर्मा तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष अवधेश पारीक का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाजहित में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में बजरंग पारीक, राधेश्याम पारीक, बनवारी पारीक, हरिशंकर पारीक, डॉ. प्रदीप पारीक, अशोक पारीक, विष्णु पारीक, द्वारका प्रसाद पारीक, नटवर पारीक, महेंद्र पारीक, वीरेंद्र पारीक, संजय पारीक सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।








