Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में महान गायक महेंद्र कपूर को स्वरांजलि

कुचामन सिटी में महान गायक महेंद्र कपूर को स्वरांजलि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्थानीय भारतीय संगीत सदन में महान पार्श्व गायक महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम में शहर के गायक कलाकारों ने महेंद्र कपूर के अमर गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी नगर परिषद में सभापति की बैठक, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और निराश्रित गोवंश पर एक्शन

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत सदन के उपाध्यक्ष सुनील माथुर और व्यवस्थापक भानुप्रकाश ओदिच्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -ishan

स्वरांजलि कार्यक्रम में कलाकारों ने महेंद्र कपूर के गाए हुए सदाबहार गीत ‘नीले गगन के तले’, ‘जिसके सपने हमें रोज आते हैं’, ‘तुम अगर साथ देने का वादा करो’, ‘ना मुंह छुपा के जियो’ सहित कई गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। गीतों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

इस मौके पर महेंद्र कुमार पारीक, मुकेश राजपुरोहित, असलम, तन्मय, महेंद्र कुमार लाटा, पवन रांकावत, राजीव शर्मा, महेंद्र मिश्रा, भवानी सिंह, निकुंज माक सहित संगीत प्रेमी और शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में बदला मौसम, बारिश और ठंडी हवा से सर्दी जैसा माहौल, अगले सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments