Homeकुचामनसिटीकुचामन में भाजपा का सभापति, महेश रामचंद्रका ने आरिफ खान को हराया

कुचामन में भाजपा का सभापति, महेश रामचंद्रका ने आरिफ खान को हराया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद कुचामन सिटी में सोमवार को सभापति पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

महेश रामचंद्रका को कुल 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट प्राप्त हुए। इस तरह महेश रामचंद्रका ने 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

- विज्ञापन -image description

चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका ने कांग्रेस के आरिफ खान को हराकर नगर परिषद के नए सभापति का पद हासिल किया। आरिफ खान हाइब्रिड प्रणाली के तहत कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे।

सभापति चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए जीत दर्ज की। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

- Advertisement -ishan

सुबह से ही रही राजनीतिक हलचल

सभापति चुनाव को लेकर सोमवार सुबह से ही नगर परिषद परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। सबसे पहले कांग्रेस के पार्षद शपथ ग्रहण के लिए नगर परिषद पहुंचे। इसके बाद भाजपा के पार्षद शीशे ढकी बस में सवार होकर नगर परिषद पहुंचे, जहां उन्होंने सभापति पद के लिए मतदान किया।

मतदान के बाद सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी रहीं। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के बाहर जश्न मनाया।

नावां में कविता मोरवाल बनीं पालिका अध्यक्ष, 7 वोट से हासिल की जीत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments