Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: श्री सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, हरियाली अमावस्या व...

कुचामन सिटी: श्री सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, हरियाली अमावस्या व तीज मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में श्री सेवा समिति औषधालय में सम्पन्न हुई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में आगामी हरियाली अमावस्या मेला एवं ऐतिहासिक तीज मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई।

- विज्ञापन -image description

समिति के मंत्री सुशील काबरा ने बताया कि 12 अगस्त 2026, बुधवार को कुचामन के प्रसिद्ध भैरो तालाब पर हरियाली अमावस्या मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी द्वारा झंडारोहण कर किया जाएगा। मेले में झूले, मिठाई, खिलौने, क्रॉकरी, प्लास्टिक आइटम, लेडीज कॉस्मेटिक, जूस-शरबत सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें व्यवस्थित रूप से लगाई जाएंगी।

झूलों के बीच छोड़ी जाएगी पर्याप्त जगह

मेला संयोजक मुरारी गौड़ ने बताया कि इस वर्ष मेले में झूलों के बीच पर्याप्त जगह छोड़ी गई है, ताकि मेले में आने वाली भीड़ को आवागमन में परेशानी न हो। दुकानों के बीच भी करीब 35 से 40 फीट चौड़े रास्ते रखे जाएंगे। मेले में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा आगंतुकों के लिए 3-4 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -ishan

15 अगस्त को निकलेगी तीज मेले की शोभायात्रा

बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कुचामन के ऐतिहासिक तीज मेले को भव्य बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। मंत्री सुशील काबरा ने बताया कि 15 अगस्त को शाम 4 बजे कुचामन फोर्ट से तीज मेले की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सदर बाजार, गोल प्याऊ, बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, आतूना दरवाजा और पुरानी धान मंडी से होकर शाम करीब 7:30 बजे पुनः कुचामन किले पहुंचेगी।

श्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दोनों मेलों के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों एवं नागरिक बंधुओं से सहयोग की अपील की।

बैठक में उपमंत्री श्रीकंवर सराफ, कोषाध्यक्ष रामावतार गोयल, दलपति अशोक मोर, उपदलपति नानजी जोशी, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश डिडवानिया, मुरारी गौड़, अशोक जैन, नथमल सोमानी, मनोज सेन, बाबूलाल मानधनिया, गोपाल लाटा, शिवकुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुचामन सिटी में श्रवण कुमार बने पौत्र: दादी को पालकी में बैठाकर काव्यऋषि कुंड ले गए, बराबर वजन का जल लेकर लौटे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments