Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में श्रवण कुमार बने पौत्र: दादी को पालकी में बैठाकर...

कुचामन सिटी में श्रवण कुमार बने पौत्र: दादी को पालकी में बैठाकर काव्यऋषि कुंड ले गए, बराबर वजन का जल लेकर लौटे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. आधुनिक दौर में जहां आए दिन माता-पिता को वृद्धाश्रम छोड़ने और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें सामने आती हैं, वहीं कुचामन सिटी में एक परिवार ने रिश्तों की खूबसूरती और संस्कारों की मिसाल पेश की है।

- विज्ञापन -image description

गोदावरी गार्डन के पास रहने वाले एक परिवार के तीन पौत्रों ने अपनी 64 वर्षीय दादी को पालकी में बैठाकर भगवान के दर्शन करवाए और उनके प्रति अपने प्रेम, सम्मान और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

- विज्ञापन -image description

बजरंगलाल कुमावत ने बताया कि उनकी दादी जीवनी देवी की इच्छा थी कि सावन के पवित्र महीने में उन्हें भगवान के दर्शन करवाए जाएं। दादी की इस इच्छा को पूरा करने के लिए उनके पौत्र बजरंग, भूपेंद्र और दिनेश ने उन्हें पालकी में बैठाया और शनिवार को घर से काव्य ऋषि कुंड के लिए रवाना हुए।

24 घंटे की यात्रा के बाद घर लौटे

तीनों पौत्र अपनी दादी को पालकी में बैठाकर कठिन पहाड़ी रास्ते से होते हुए काव्यऋषि कुंड तक लेकर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने दादी के वजन के बराबर जल भरा और उसे कांवड़ के रूप में अपने कंधों पर लेकर वापस घर की ओर रवाना हुए। करीब 24 घंटे के सफर के बाद तीनों पौत्र रविवार को अपनी दादी के साथ घर लौटे।

- Advertisement -ishan

इस दौरान जब आसपास के लोगों और समाज के लोगों को उनके इस अनूठे प्रयास की जानकारी मिली तो उन्होंने तीनों पौत्रों की जमकर सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि आज के दौर में जब रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं, ऐसे समय में इन युवाओं ने अपने संस्कारों और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बजरंगलाल कुमावत ने बताया कि इस पहल के पीछे केवल दादी की इच्छा पूरी करना ही उद्देश्य नहीं था, बल्कि आज की युवा पीढ़ी को एक संदेश देना भी था। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता और बुजुर्गों ने हमें बचपन में अपनी गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया और जीवन के संस्कार दिए, उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें हमारे प्यार और सहारे की सबसे अधिक जरूरत होती है। उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़ देना या उनकी भावनाओं से दूर हो जाना हमारे संस्कारों की पहचान नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि दादी को पालकी में बैठाकर ले जाना उनके लिए सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का माध्यम था। जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता के प्रति सेवा और समर्पण की मिसाल कायम की थी, उसी भावना को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास उन्होंने किया।

परिवार ने बताया कि दादा गोरूराम कुमावत, पिता अर्जुन राम कुमावत और माता नाथी देवी ने भी हमेशा परिवार में बड़ों के सम्मान, सेवा और संस्कारों को प्राथमिकता दी। इन्हीं संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए पौत्रों ने अपनी दादी के प्रति यह भावपूर्ण पहल की।

कुचामन सिटी: परेवड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया, पशु चिकित्सालय के लिए सवा बीघा भूमि दान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments