Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित किया गया संस्कार प्रकल्प के...

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित किया गया संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कुकनवाली में चयनित छात्रों एवं शिक्षकों का सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् द्वारा निकटवर्ती ग्राम कुकनवाली स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में संस्था की संस्कार गतिविधि के स्थायी प्रकल्प ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, परिषद् संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंदलाल मंडावरिया, ग्राम पंचायत कुकनवाली के सरपंच धन्नाराम फौजी, पंचायत समिति सदस्य निलेश सेठी, परिषद् के संपर्क गतिविधि संयोजक शरद सोमानी एवं परिषद् सदस्यों द्वारा माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

- विज्ञापन -image description

इसके पश्चात् परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन द्वारा भारत विकास परिषद् की ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की संकल्पना तथा परिषद् की कार्यपद्धति एवं परिषद् द्वारा किए जा रहे सेवा और संस्कार से जुड़े कार्यों से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया।

तत्पश्चात् परिषद् के वरिष्ठ सदस्य रामूराम महला द्वारा उपस्थित बच्चों को भारत की महान गुरु-शिष्य परंपरा एवं विद्यार्थी के जीवन निर्माण में शिक्षक की भूमिका विषय पर जानकारी दी गई।

- Advertisement -ishan

परिषद् द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं में गत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए ममता, राधिका, फलक, मीनू योगी, कथा एवं पलक को दुपट्टा, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक वर्ग से भगवानी कुमारी, गजानंद स्वामी, रिचा शेखावत, सरोज कुमारी तथा मंजू चौधरी को दुपट्टा, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सभी शिक्षकों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंदलाल मंडावरिया ने परिषद् द्वारा विद्यार्थियों में संस्कार विकसित करने की भावना से जुड़े इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यालय में परिषद् के प्रकल्पों का नियमित रूप से आयोजन करने का आग्रह किया तथा उन कार्यक्रमों में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के आयोजन एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

डीडवाना-कुचामन: साथिनों ने राज्य मंत्री मंजू बाघमार को सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि व ₹5 लाख प्रोत्साहन राशि की उठाई मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments