Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 9 अगस्त को महावीर इंटरनेशनल का 45वां निःशुल्क हड्डी...

कुचामन सिटी में 9 अगस्त को महावीर इंटरनेशनल का 45वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में तथा गुणमाला देवी एवं स्वर्गीय कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 45वां मासिक निःशुल्क हड्डी रोग शिविर रविवार, 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर का आयोजन अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

- विज्ञापन -image description

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे।

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं वीर अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर के संचालन में वीर सुभाष गंगवाल, वीर भानुप्रकाश आदिच्य, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर गोरधन मालवीय सहित अन्य सदस्य सहयोग करेंगे।

- Advertisement -ishan

संस्था के वीर नरेश कुमार एवं वीर सुरेश कुमार जैन ने बताया कि चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों के लिए आवश्यक रक्त संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा।

वीर संदीप पाण्ड्या एवं वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि शिविर के लिए पंजीकरण रविवार, 9 अगस्त को प्रातः 8:30 बजे से शिविर स्थल पर किया जाएगा।

संस्था ने अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित किया गया संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments