Homeकुचामनसिटीकुचामन के शिव मंदिर में कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प अभियान का प्रथम...

कुचामन के शिव मंदिर में कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प अभियान का प्रथम कार्यक्रम, कांवड़ियों को दिलाई शपथ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्रावण मास में भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के अधिपत्य से मुक्त कराने के उद्देश्य से भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा देशभर में विशेष संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह अभियान मंच के मार्गदर्शक एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार की प्रेरणा तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में राजस्थान क्षेत्र के जोधपुर प्रांत के नागौर जिले की कुचामन इकाई भी मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के दौरान कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प अभियान चला रही है। यह अभियान पूरे श्रावण मास तक जारी रहेगा।

प्रांतीय सचिव श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन अवसर है। इस दौरान श्रद्धालु उपवास, आराधना, जलाभिषेक, सहस्त्रधारा, रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक साधनाएं करते हैं। इसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को राष्ट्र सेवा से जोड़ते हुए भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प अभियान व्यापक स्तर पर चला रहे हैं।

- Advertisement -ishan

संस्था के सदस्य राजूराम नेहरा ने बताया कि महेश खंडेलवाल के नेतृत्व में कांवड़ियों का एक संघ ऋषि कुंड से जल लेकर आचार्य मोहल्ला स्थित पटवारियों की कोठी के पास नृसिंह मंदिर पहुंचा, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर सभी कांवड़ियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें साधना निधि पुस्तक भेंट की गई।

सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि कैलाश मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र हमारा है और एक दिन वह अवश्य हमारे पास होगा। इस भावना, विश्वास और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसके लिए निरंतर प्रार्थना करते रहने के उद्देश्य से भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री ने कांवड़ियों के संघ को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प दिलाया।

कुचामन सिटी: गुरु वंदन सप्ताह के षष्ठम दिवस भोलेनाथ का अभिषेक, विश्व कल्याण की कामना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments