Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में भारी बारिश, 7 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून

डीडवाना-कुचामन जिले में भारी बारिश, 7 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। 7 से 10 अगस्त के दौरान राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है।

- विज्ञापन -image description

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार – वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र (सर्कुलेशन) बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में उत्तरी राजस्थान से होकर गुजर रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दौसा, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, कोटा और सिरोही जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 107 मिमी वर्षा दौसा जिले के मंडावर में रिकॉर्ड की गई।

- Advertisement -ishan

5 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि 6-7 अगस्त से पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक नया परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसून पुनः सक्रिय होगा और वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी तथा अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। हालांकि 7 से 9 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में भी वर्षा गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

कुचामन में सीवरेज-पेयजल कार्यों की समस्याओं पर न्यायालय ने लिया संज्ञान, एसडीएम-आयुक्त तलब

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments