Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की प्रस्तुतियों के लिए शिक्षण...

कुचामन सिटी: स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की प्रस्तुतियों के लिए शिक्षण संस्थानों को किया आह्वान

महावीर इंटरनेशनल ने जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए चलाया जनजागरण अभियान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल द्वारा पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के साथ-साथ जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

इसी अभियान के तहत आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजकीय एवं निजी विद्यालयों, मदरसों तथा एकेडमियों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

महावीर इंटरनेशनल परिवार ने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों द्वारा कम से कम एक प्रस्तुति अवश्य शामिल की जाए। इसमें लघु नाटिका, ओजस्वी कविता, भाषण, भक्ति गीत अथवा अन्य रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सकता है।

तीन प्रमुख विषयों पर जागरूकता का संदेश

1. जल संरक्षण:
वर्षा जल संचयन, जल का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा पानी की हर बूंद बचाने का संदेश विद्यार्थियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाए।

- Advertisement -ishan

2. सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार:
सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों, मिट्टी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव तथा पशु-पक्षियों के लिए इसके घातक परिणामों के प्रति समाज को जागरूक किया जाए।

3. पौधारोपण एवं मियावाकी पद्धति:
अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया जाए। मियावाकी पद्धति से सघन पौधरोपण को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

महावीर इंटरनेशनल के वीर रामावतार गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। यदि आज हमारे विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे, तो निश्चित रूप से हम एक स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भारत का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली ऐसी प्रस्तुतियां हजारों युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदना एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करेंगी।

अभियान के तहत वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, संयोजक वीर नंदकिशोर टेलर, वीर जीवन सिंह राठौड़, वीर अशोक अजमेरा, सुरेंद्र सिंह दीपपुरा एवं गोरधन मालवीय द्वारा राजकीय एवं निजी विद्यालयों, मदरसों तथा एकेडमियों में जाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील का संदेश एवं निमंत्रण पत्र प्रदान किया जा रहा है।

इस जनजागरण अभियान में 25 विद्यालय परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहयोग करने की सहमति प्रदान की है। महावीर इंटरनेशनल परिवार ने सभी शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् ने 230 छात्राओं की कराई हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिया व सर्वाइकल कैंसर को लेकर किया जागरूक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments