Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: श्रावण के पहले सोमवार प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,...

कुचामन सिटी: श्रावण के पहले सोमवार प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. खारिया रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सुबह से ही शिव भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा। दूर-दराज से पहुंचे सनातन प्रेमियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर जगदीश पिपलोदा, मुकेश सिंघाटिया, दुर्गेश मारोठिया, नवरत्न बालोदिया एवं राजू छापरवाल सहित अन्य शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई भी की। वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए दाना डाला तथा पानी के परिंडे भरकर सेवा कार्य किया। 

- Advertisement -ishan

वहीं, हरियाजून पहाड़ी स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने कठिन चढ़ाई तय कर भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी।

कुचामन सिटी: हेमराज चावला ने नगर परिषद में अनुसूचित जाति के लिए सभापति पद आरक्षित करने की मांग उठाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments