Homeराजनीतिकुचामन सिटी: महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महिला कांग्रेस का...

कुचामन सिटी: महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, जयपुर में निकाली शव यात्रा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जयपुर/कुचामन: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।

- विज्ञापन -image description

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

- विज्ञापन -image description

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने ‘महिला स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था’ की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) दफ्तर से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से इसका अंतिम संस्कार कर सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी को उजागर किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा किआज राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मृत हो चुकी है। न तो अस्पतालों में बहन-बेटियों को सही इलाज मिल पा रहा है और न ही राज्य की सड़कों पर वे सुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार और उसके मंत्रियों में जरा भी शर्म नहीं बची है। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आज हमने इस मृत व्यवस्था की शव यात्रा निकाली है।”

- Advertisement -ishan

प्रदर्शन के मुख्य बिंदु एवं मांगें

सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो: प्रदेश भर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जाए और अपराधियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई हो।

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार: सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों, दवाइयों और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए।

जवाबदेही तय हो: कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य महकमे में जारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार मंत्रियों और अधिकारियों से जवाब मांगा जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रदेश में महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के हालात नहीं सुधरे, तो यह आंदोलन जयपुर से निकलकर पूरे राज्य में उग्र रूप लेगा।

कुचामन सिटी: जूसरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments