कुचामन सिटी. लायन्स क्लब एवं राधा माधव मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में झूला महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्राम जूसरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. वी. के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. कल्पना जैन, डॉ. सपना सिखरवाल एवं डॉ. प्रभप्रकाश गिला ने मरीजों की जांच की तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

क्लब के सचिव लायन संजय रांवका ने बताया कि शिविर में लायन्स क्लब के श्यामसुन्दर मंत्री, नरेन्द्र शर्मा, मनोज अग्रवाल, शोभा मंत्री तथा ट्रस्ट के अनिल काबरा, गोपाल काबरा, सोमेश्वर काबरा, ललित मोहन काबरा, कृष्णकांत काबरा, महेश काबरा एवं रंगनाथ काबरा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
इस शिविर में भंवर सिंह, मनोज एवं रामनिवास ने नर्सिंग कार्य में सहयोग किया।

कुचामन सिटी: स्व. मांगीदेवी जैन की पुण्य स्मृति में प्रभुजनों को कराया स्नेहपूर्ण भोजन






