Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बड़े पदाधिकारियों...

कुचामन सिटी: निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी डीडवाना-कुचामन जिले की संगठनात्मक जिला बैठक मंगलवार को नगर परिषद कुचामन सभागार में सम्पन्न हुई।

- विज्ञापन -image description

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी रहे। जालोर के पूर्व सांसद देवजी पटेल ने बैठक में मार्गदर्शन दिया।

- विज्ञापन -image description

निकाय-पंचायत चुनावों की तैयारियों पर दिया मार्गदर्शन

मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं अनुशासित बनाए रखने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। देवजी पटेल ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर जिले में संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने जिले के सभी 26 मंडलों में संगठनात्मक सक्रियता और समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों, बूथ सशक्तीकरण, कार्यकर्ता समन्वय एवं संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जिले के प्रत्येक मंडल तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ। तय किया गया कि सभी मंडलों में मॉनिटरिंग संयोजकों एवं मंडल संयोजकों के समन्वय से अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

बैठक में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराना, पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया, निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ऑडिंट, डीडवाना विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा, लाडनूं प्रत्याशी करणी सिंह, मकराना प्रत्याशी सुमिता भींचर, जिला महामंत्री नवनील गौड़, किशन भींचर एवं डॉ. देवीलाल दादरवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन में ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार; 15 अगस्त से बारिश में कमी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments