कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत “तिरंगा राखी-बहन का प्यार, राष्ट्र का सम्मान” विषय पर विशेष तिरंगा राखी प्रदर्शनी एवं “एक संदेश शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कुचामन सिटी में फिर सामान्य सीट, अब सबकी नजर सभापति की कुर्सी पर

प्रदर्शनी में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल सहित अनेक क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों के चित्र, जीवन परिचय, प्रेरक नारे तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। छात्राओं ने तिरंगे के रंगों और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक तिरंगा राखियां तैयार कीं। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी सजाई।
एसएचओ राजेंद्र खदावा ने किया प्रदर्शनी और संविधान कक्ष का अवलोकन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुचामन पुलिस थाना एसएचओ राजेंद्र खदावा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार राखियों, शहीदों के चित्रों एवं विभिन्न मॉडलों की सराहना की। छात्रा नीलम एवं नफीसा ने एसएचओ राजेंद्र खदावा को तिरंगा राखी बांधकर राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

एसएचओ राजेंद्र खदावा ने कहा कि विद्यार्थियों ने चित्रकला, कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से जिस प्रकार शहीदों को श्रद्धांजलि दी है, वह सराहनीय है। छात्राओं द्वारा तैयार की गई तिरंगा राखियां कौशल विकास और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां प्रत्येक विद्यालय में आयोजित होनी चाहिए, ताकि बेटियों में कौशल का विकास हो और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
डीडवाना-कुचामन जिले में कई निकायों के आरक्षण बदले
खदावा ने विद्यालय में बने संविधान कक्ष का भी अवलोकन किया और इसे प्रेरणादायी बताया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक विद्यार्थी को कुशल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
14 अगस्त को अभिभावक भी देखेंगे प्रदर्शनी
विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने बताया कि 7 से 15 अगस्त तक राष्ट्र समर्पित महोत्सव के तहत तिरंगा रैली, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता जैसी गतिविधियां आयोजित की गई हैं। विद्यालय में हर्बल गार्डन भी विकसित किया गया है। तीन दिवसीय तिरंगा प्रदर्शनी में शहीदों, महापुरुषों एवं राष्ट्रध्वज से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की जा रही है। 14 अगस्त को अभिभावक भी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और इच्छुक अभिभावक छात्राओं द्वारा तैयार तिरंगा राखियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन कर सकेंगे।
भाई-बहन के प्रेम के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश
उपप्रधानाचार्य डॉ. भंवर लाल गुगड़ ने कहा कि देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की बेटियों ने प्रभारी सरोज शेखावत के निर्देशन में तिरंगा राखियां तैयार कर स्वतंत्रता दिवस की भावना को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया है। विद्यार्थियों ने शहीदों के स्केच, जीवन परिचय, प्रेरक नारे और देश के लिए उनके योगदान को भी प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी देखने पहुंचे गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की जमकर सराहना की। विद्यालय परिसर में सजी यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के भावनात्मक एवं राष्ट्रवादी संदेश का अनूठा संगम बन गई।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मीनाक्षी राठौड़, व्याख्याता रामस्वरूप जाट, सरोज शेखावत, सोनू सोनी सहित विद्यालय के अनेक कार्मिकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रेम, एकता, भाईचारे और जिम्मेदारी का संकल्प भी है।
कुचामन में DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग, डिजिटल पोस्टर का हुआ विमोचन






