Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में फिर सामान्य सीट, अब सबकी नजर सभापति की कुर्सी...

कुचामन सिटी में फिर सामान्य सीट, अब सबकी नजर सभापति की कुर्सी पर

पिछले कार्यकाल में कई बार बदले सत्ता के समीकरण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्रदेश के 309 शहरी निकायों में निकाय प्रमुख के पदों के आरक्षण की लॉटरी जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग में निकाली जा रही है। इस बार भी कुचामन सिटी की सभापति सीट अनारक्षित यानी सामान्य रही है।

- विज्ञापन -image description

ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी किसी भी कैटेगरी, चाहे वह जनरल, ओबीसी, एससी या एसटी हो, का उम्मीदवार सभापति पद के लिए चुनाव लड़ सकता है।

- विज्ञापन -image description

सामान्य सीट होने के बाद इस बार भी कुचामन सिटी में चुनावी घमासान बड़ा देखने को मिलेगा। हर समाज, जाति और धर्म का व्यक्ति इस सीट पर दाव लगा सकता है। कई लोग अपनी रणनीतियां भी बना चुके हैं, क्योंकि सभापति की सीट सभी के लिए खुली है और हर कोई इस पर अपनी दावेदारी कर सकता है।

पिछली बार कई बार सत्ता के समीकरणों में परिवर्तन देखने को मिला। कांग्रेस और बीजेपी के बीच सभापति पद को लेकर लगातार खींचतान रही। पिछली बार मुस्लिम समुदाय से ओबीसी सभापति बना, जिसके बाद कार्यकाल के अंतिम समय में सामान्य वर्ग से सभापति बनाया गया। आरोप-प्रत्यारोप, निलंबित सभापति-उपसभापति और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के बाद भी स्थिति कई बार बदली। कभी कांग्रेस के पाले में तो कभी बीजेपी के पाले में गेंद जाती रही और सभापति भी बदलता रहा।

- Advertisement -ishan

इस बार भी सामान्य सीट होने के बाद कई नए समीकरण बनते नजर आएंगे। नई पार्टियां भी इस खेल में तीसरे विकल्प की तरह सामने आ सकती हैं। पिछली बार आरएलपी ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इस बार आरएलपी ने कितनी पकड़ बनाई है और वह कितनी ताकत के साथ मैदान में उतरती है, यह भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कई रणनीतियां बदल सकती हैं और चुनावी खेल बिगड़ भी सकता है।

पिछली बार बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद भी कांग्रेस से सभापति बना था। ऐसे में इस बार जनता किसे चुनती है और सभापति की कुर्सी किसके हिस्से में आती है, यह देखना दिलचस्प होगा। सामान्य सीट होने के कारण इस बार भी कुचामन सिटी की राजनीति में बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है।

कुचामन की हर्षिता अब राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भुवनेश्वर में करेगी पढ़ाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments