Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन

कुचामन सिटी: अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन

राजकुमारी मोदी बनीं अध्यक्ष, नेहा गोयल को सचिव की जिम्मेदारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी एवं महिला सदस्यों की उपस्थिति में अग्रवाल महिला मंडल के आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

- विज्ञापन -image description

बैठक में समाज की महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन की जिम्मेदारी अनुभवी एवं समाजहित में समर्पित सदस्यों को सौंपी।

- विज्ञापन -image description

सर्वसम्मति से राजकुमारी मोदी को अध्यक्ष, नेहा गोयल को सचिव एवं नीलू स्नेही को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अग्रवाल समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समाज के प्रबुद्धजनों एवं महिला सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में अग्रवाल महिला मंडल महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करेगा और नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

- Advertisement -ishan

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मीना मोर, वनिता मोदी, किरण भाड़ासरवाले, स्नेहा भाड़ासरवाले, सुमन बूडसूवाला, वंदना बूडसूवाला, राधा शेखराजका, सुनीता खोखरिया, ललिता बंसल, निर्मला खोखरिया, संतोष डालूका, कविता शेखराजका, गंगा, शीतल मीठड़ीवाला सहित अग्रवाल समाज के अन्य प्रतिनिधि एवं समाजबंधु मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कुचामन निकाय चुनाव में नामांकन शुरू, तीन दिन ही मिलेंगे आवेदन के लिए, पार्टियां आज-कल में करेंगी उम्मीदवारों की घोषणा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments