Monday, August 3, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां में क्षतिग्रस्त रेलवे पुलिया की मरम्मत की मांग, एसडीएम को सौंपा...

नावां में क्षतिग्रस्त रेलवे पुलिया की मरम्मत की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: गर्ल्स स्कूल चौराहे के पास स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे पुलिया की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन सुचारू करवाने की मांग को लेकर नागरिकों ने जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) नावां को ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में बताया गया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद उपखंड अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने दोनों ओर लोहे के पाइप एवं एंगल लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। पुलिया बंद हुए दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है।

- विज्ञापन -image description

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिया बंद होने से रोडवेज सहित अन्य बसों का संचालन बाईपास मार्ग से किया जा रहा है, जिससे शहर के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यात्रियों, व्यापारियों, स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में रेलवे विभाग और नगर पालिका पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का आरोप लगाते हुए संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय कर पुलिया की मरम्मत जल्द शुरू करवाने की मांग की गई।

- Advertisement -ishan

साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो नावां के नागरिक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और विभागों की होगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!