Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कुमावत विकास समिति ने 5...

कुचामन सिटी: सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कुमावत विकास समिति ने 5 जोड़ों का किया रजिस्ट्रेशन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को समिति सदस्यों द्वारा 5 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समिति के सदस्य मनोज कुशमीवाल, कन्हैयालाल सालड़ीवाल एवं रामनारायण जायलवाल की मौजूदगी में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई। समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन पूजा ई-मित्र, भोमराज के स्कूल के सामने, स्टेशन रोड, कुचामन सिटी पर किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने समाज बंधुओं से अपील की कि देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर अपने बच्चों का विवाह करने वाले परिवार समय रहते रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक समाज बंधुओं की भागीदारी से सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाया जा सकेगा।

कुचामन सिटी: निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, बड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments