कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल परिवार की वीरा धरा द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाना कुचामन में पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर एवं मुंह मीठा करवाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्यों ने कहा कि पुलिसकर्मी दीपावली, होली, रक्षाबंधन, ईद, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों, रैलियों, जुलूसों तथा अन्य अवसरों पर दिन-रात आमजन की सुरक्षा, व्यवस्था एवं सेवा में तत्पर रहते हैं।

इसी भावना के साथ पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं कुशल जीवन की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर एसएचओ राजेन्द्र खदान, एएसआई जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल कंचन, संदीप, दुर्गाराम, केसराम, राजकुमार, लाल सिंह रणवा, तेजाराम एवं रोशन सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई।

कार्यक्रम में वीरा अध्यक्षा सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा वर्मा, वीरा सुनीता गंगवाल, वीरा विजय कौर, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाड़िया, वीरा रीतु बंसल, वीरा कविता अग्रवाल, वीरा सोनू, वीर संदीप पांड्या, वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर गोरधन मालवीय, वीर आनंद, वीरा आशा सेठी, वीर विकास, रीतु पाटनी एवं वीर राहुल झांझरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
महावीर इंटरनेशनल परिवार के वीर सुभाष पहाड़िया एवं वीर कैलाश चन्द पांड्या ने बताया कि इस सेवा एवं स्नेहपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं आभार व्यक्त किया गया।
कुचामन सिटी: अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन






