Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: परेवड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण मंत्री विजय सिंह...

कुचामन सिटी: परेवड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया, पशु चिकित्सालय के लिए सवा बीघा भूमि दान

1.26 करोड़ की लागत से बना पीएचसी भवन, 38 लाख रुपए से होगा पशु चिकित्सालय का निर्माण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ग्राम पंचायत परेवड़ी (जिलिया) में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण राज्य मंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्राम पंचायत चावंडिया-परेवड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भी सामूहिक लोकार्पण किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का स्वागत किया, जबकि बालिकाओं ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रशासक राजकुमार सोनी सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राज्य मंत्री चौधरी व भामाशाह राजेश कुमार अग्रवाल का माला व साफा पहनाकर तथा उनकी धर्मपत्नी पवन अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय स्तर पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से परेवड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। सामान्य उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों को अब दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2047 के विजन को लेकर काम कर रही है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्रामीणों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

- Advertisement -ishan

पशु चिकित्सालय के लिए भूमि दान की घोषणा

कार्यक्रम में भूमि दानदाता राजेश कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल के योगदान की सराहना की गई। वहीं, जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए सवा बीघा भूमि दान करने की घोषणा की। उनके इस निर्णय का ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए आभार जताया।

गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए साढ़े तीन बीघा भूमि दान की गई थी। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन एवं चारदीवारी का निर्माण करीब 1.26 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है।

38 लाख रुपए की लागत से बनेगा पशु चिकित्सालय

मिली जानकारी के अनुसार पशु चिकित्सालय का निर्माण डेढ़ बीघा भूमि पर 38 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के उपचार एवं पशु चिकित्सा संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर कुचामन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया, कुचामन ग्रामीण उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक अनिल सिंह शेखावत, शिव ग्राम पंचायत प्रशासक लालाराम अण्दा, ओमप्रकाश सुंडा, ग्राम विकास अधिकारी मेघराज चौधरी, ग्राम पंचायत प्रशासक राजकुमार सोनी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. नीलम चौधरी, ठेकेदार चेनाराम कुमावत चावंडिया, जिला परिषद सदस्य शंकर सिंह, मुकेश कुमार, टीकमचंद, डॉ. नरेश चौधरी, पूर्व प्रधान गोरधन मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य श्यामलाल, पुसालाल, रामनिवास बावरी, ओंकारमल कड़वा, पीएसओ शंभूदयाल रुलानिया एवं अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments