Homeकुचामनसिटीकुचामन में DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग, डिजिटल पोस्टर का हुआ विमोचन

कुचामन में DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग, डिजिटल पोस्टर का हुआ विमोचन

15 एवं 16 सितंबर को होगी दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिक्षा नगरी कुचामन के स्टेशन रोड स्थित होटल युवान में गुरुवार को DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग एवं डिजिटल पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

डिजाइन, क्रिएटिविटी, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को महानगरों से जोड़ते हुए कुचामन क्षेत्र के विद्यार्थियों, व्यवसायियों, युवा उद्यमियों एवं आमजन को नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 15 एवं 16 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय DigiArch India 2026 प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

- विज्ञापन -image description

लॉन्चिंग एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शिक्षा नगरी के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के संचालक, शिक्षाविद्, व्यवसायी तथा शहर के मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी प्रदर्शनी की रूपरेखा, उद्देश्य, तैयारियों और इसमें होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

डिजिटल पोस्टर का हुआ विमोचन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम निजी शिक्षण संस्थान संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार शेषमा, ओमप्रकाश कबरा एवं नवरत्न मोरवाल द्वारा DigiArch India 2026 के डिजिटल पोस्टर का विमोचन किया गया।

- Advertisement -ishan

इसके बाद DigiArch से सौरव बंसल, फाउंडर, Binary Digital ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से DigiArch India 2026 के विजन एवं मिशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी प्रदर्शनी में 50 से अधिक व्यवसायी, युवा उद्यमी, स्टार्टअप्स एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वेंडर्स अपने स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से कुचामनवासियों को देश-विदेश एवं बड़े महानगरों में उपलब्ध आधुनिक उत्पादों, तकनीकों और सेवाओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह आयोजन स्थानीय व्यवसायियों को व्यवसाय के नए आयाम स्थापित करने और नए बाजारों एवं अवसरों से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा इनोवेशन प्रदर्शित करने का अवसर

DigiArch से सी.आर. कुमावत, फाउंडर, CAD Index ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 एवं 16 सितंबर को होने वाली प्रदर्शनी में क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं इनोवेशन प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलेगा।

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी साइंस, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी से संबंधित मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में हिस्सा ले सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ग्रैंड प्राइज सहित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को दिल्ली में आयोजित होने वाली भावी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

कुमावत ने कहा कि DigiArch India 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसरों से जोड़ना है।

DigiArch से बी.एल. कुमावत, प्रबंधक, CAD Index ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षाविदों, व्यवसायियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी के युग में व्यवसायियों, विद्यार्थियों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े लोगों को आधुनिक तकनीक एवं नए विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां व्यवसायियों को नए उत्पादों एवं तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ युवा उद्यमियों को नई सोच विकसित करने और नए स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

शिक्षण संस्थाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रबंध सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यार्थियों के लिए DigiArch India 2026 को महत्वपूर्ण अवसर बताया।

निजी शिक्षण संस्थान संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार शेषमा ने कहा कि उनके संगठन से जुड़े सभी शिक्षण संस्थान इस आयोजन में हिस्सा लेंगे और विद्यार्थी अपने इनोवेटिव मॉडल के माध्यम से प्रदर्शनी में भागीदारी करेंगे।

टैगोर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक राजेश चौधरी ने बताया कि उनके विद्यालय में पूर्व में भी इस प्रकार की प्रदर्शनियां आयोजित होती रही हैं। उन्होंने कहा कि DigiArch India 2026 कुचामन के विद्यार्थियों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है, जो उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

मारवाड़ कॉलेज के प्राचार्य सीताराम कुमावत ने वर्तमान महाविद्यालयीन पाठ्यक्रम में इनोवेटिव एवं स्किल-बेस्ड कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप के कमलेश कुमार ने वर्तमान समय की सोच के साथ युवाओं को आगे बढ़ाने में DigiArch India जैसे आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रेस मीट में हुई विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम के पश्चात विशेष प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं मीडिया प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। प्रेस मीट में DigiArch India 2026 के उद्देश्य, प्रदर्शनी में भाग लेने वाले व्यवसायियों एवं स्टार्टअप्स, विद्यार्थियों की सहभागिता, इनोवेशन मॉडल, पुरस्कार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

आयोजकों ने बताया कि DigiArch India 2026 की लॉन्चिंग एवं डिजिटल पोस्टर विमोचन के बाद अब आगामी 15 एवं 16 सितंबर 2026 को होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम के अंत में सी.आर. कुमावत ने लॉन्चिंग एवं डिजिटल पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थान संचालकों, व्यवसायियों, अतिथियों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सभी के सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी 15 एवं 16 सितंबर को आयोजित होने वाली DigiArch India 2026 राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कुचामन सिटी में फिर सामान्य सीट, अब सबकी नजर सभापति की कुर्सी पर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments