डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने कुचामन थाना परिसर में सीएलजी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।


बैठक के दौरान एडिशनल एसपी विमल नेहरा, पुलिस उपाधीक्षक विक्की नागपाल, एसडीएम सुरेंद्र चौधरी, तहसीलदार रामेश्वर लाल गढ़वाल तथा थाना प्रभारी राजेंद्र खदाव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने के लिए थानों और जिला स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें करने तथा आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही।

उन्होंने अपराधियों पर विशेष नजर रखने और सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
रोहित गोदारा गैंग से नावां के ठेकेदार को धमकी, एसपी आज करेंगे कुचामन का दौरा
सीएलजी बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि यदि कोई अनजान व्यक्ति संदिग्ध रूप से दिखाई दे या किसी कॉलोनी में बार-बार चक्कर लगाता नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा मैसेज या कॉल के माध्यम से धमकी दी जाए तो डरें नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीडवाना-कुचामन पुलिस ने अंतरराज्यीय मंदिर चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार






