Homeक्राइम न्यूजरोहित गोदारा गैंग से नावां के ठेकेदार को धमकी, एसपी आज करेंगे...

रोहित गोदारा गैंग से नावां के ठेकेदार को धमकी, एसपी आज करेंगे कुचामन का दौरा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखंड के एक ठेकेदार को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी भरा संदेश मिलने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान शनिवार को कुचामन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों से मामले की जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक ले सकते हैं।

- विज्ञापन -image description

रोहित गोदारा गैंग के नाम से अब तक प्रदेश में कई लोगों को धमकी भरे संदेश भेजे जा चुके हैं। धमकी मिलने की घटना के बाद पुलिस संबंधित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुचामन में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को भी धमकियां मिल चुकी हैं। इसके अलावा शहर के कई व्यापारियों से भी फिरौती की मांग किए जाने के मामले सामने आए थे।

- Advertisement -ishan

गौरतलब है कि गत वर्ष कुचामन निवासी व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या रोहित गोदारा गैंग ने करवाई थी।

नावां: 40 करोड़ की लागत से बनेगा उपजिला चिकित्सालय, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया शिलान्यास

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments