Wednesday, July 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, युवाओं की मांगों के समर्थन...

कुचामन सिटी में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, युवाओं की मांगों के समर्थन में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान तथा पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार नावां विधानसभा क्षेत्र की नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी और नावां के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कुचामन सिटी में भारतीय दूरसंचार विभाग कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

- विज्ञापन -image description

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश के युवाओं की विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। इनमें NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से अधिक पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, इस विषय पर संसद में चर्चा कराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने की मांग शामिल रही।

नावां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदय सिंह खारिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है, जिससे जनता का विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस्तीफा देकर दोबारा जनमत हासिल करना चाहिए।

- Advertisement -ishan

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुचामन सिटी भंवर अली खान ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज को दबाना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार अविलंब जंतर-मंतर, नई दिल्ली स्थित धरना स्थल पर अपना प्रतिनिधिमंडल भेजकर युवाओं से संवाद करे तथा उनकी वाजिब मांगों को स्वीकार कर आंदोलन का समाधान निकाले।

जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा युवाओं के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ भी अत्याचार किया गया, जो लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है।

धरना-प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, माधव प्रसाद धूत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्नाराम फौजी, प्रदेश उपाध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) पवन कुमार शर्मा, जाट महासभा अध्यक्ष पंच परसा राम, पूर्व पार्षद फजलु रहमान, इलियास गुरु, डॉ. सुनील शर्मा, महेश रांकावत, गोपाल राम, रूघाराम मेघवाल, अवधेश पारीक, अशोक सैनी, शौकत खान, उमाशंकर पंडित, भोमाराम कुमावत, सतीश बैरवा, चंद्रकला नोगिया, पूजा सोनी, नटवर शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!