Friday, July 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पोस्टर विमोचन के साथ छात्र युवा सम्मेलन की तैयारियों ने...

कुचामन सिटी: पोस्टर विमोचन के साथ छात्र युवा सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के कुचामन सिटी आगमन और प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम को लेकर बुधवार को विभिन्न कांग्रेस संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टर का सामूहिक विमोचन किया गया।

- विज्ञापन -image description

यह आयोजन पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कुचामन नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ, प्रदेश महिला कांग्रेस, ब्लॉक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शिक्षा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, नगर परिषद के पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं डीडवाना-कुचामन जिला एनएसयूआई अध्यक्ष रामनिवास गोयल तथा नागौर एनएसयूआई अध्यक्ष समीर खान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 9 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

- Advertisement -ishan

वक्ताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों और युवाओं की समस्याओं एवं उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की।

कुचामन सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!