Thursday, July 9, 2026
Homeकुचामनसिटीपद मिलने के बाद डीडवाना-कुचामन जिले में नहीं दिखते कांग्रेस पदाधिकारी, कागजों...

पद मिलने के बाद डीडवाना-कुचामन जिले में नहीं दिखते कांग्रेस पदाधिकारी, कागजों पर ही हो रही नियुक्तियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने रिंकी सिंह को डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन नियुक्ति के बाद उन्हें डीडवाना-कुचामन जिले के आसपास भी नहीं देखा गया।

- विज्ञापन -image description
image description

वैसे तो आजकल राजनीति में पर्चियां बांटी जाती हैं। लेकिन प्रभारी को शायद कभी बताया ही नहीं गया कि जिले में भी आना होता है। इसकी भी एक पर्ची भेज दी जाती तो आज यह पता नहीं चलता कि कांग्रेस में भी नियुक्तियां केवल कागजों पर हो रही हैं।

- विज्ञापन -image description

जिला प्रभारी जब तक जिले में आतीं। उससे पहले ही उन्हें कागजों में वापस हटा दिया गया और उन्हें कोटा का जिला प्रभारी नियुक्त कर दिया गया।

कागजों पर ही चल रही हैं नियुक्तियां

डीडवाना-कुचामन जिले की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी जिला प्रभारी रिंकी सिंह से कभी मिली ही नहीं और उन्हें कागजों में ही वापस हटा दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्ताओं ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर कहा कि इस तरह की नियुक्तियां धरातल पर नहीं, बल्कि केवल कागजों में ही की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है, उन्हें भी हमने अभी तक नहीं देखा।

- Advertisement -ishan

कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी का यह स्वयं का गृह जिला है, जहां केवल कागजों में ही किसी को प्रभारी बनाया जा रहा है और कागजों में ही वापस हटाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार –  जिला प्रभारी को यहां आने के लिए जिला अध्यक्ष की ओर से भी कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।

कुचामन सिटी: पोस्टर विमोचन के साथ छात्र युवा सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!