Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 660वीं रैंक लाने पर देवेंद्र...

कुचामन सिटी: नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 660वीं रैंक लाने पर देवेंद्र प्रजापति का भव्य स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 660 तथा ओबीसी वर्ग में 199वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र देवेंद्र कुमार प्रजापति ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस उपलब्धि पर प्रजापति समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने देवेंद्र कुमार का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. राजाराम प्रजापति ने कहा कि देवेंद्र ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रजापति समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

- Advertisement -ishan

समारोह के दौरान देवेंद्र कुमार एवं उनके पिता शंकरलाल का साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

डीडवाना-कुचामन जिले में 20 जुलाई से कक्षा 5 व 8 की पूरक परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी

कार्यक्रम में रामदेव सिहोटा, डॉ. राजाराम प्रजापति, श्रवणराम किरोड़ीवाल, प्रकाशचंद, मोतीलाल, भोभारिया, रतन सिंह, डॉ. सुनील कुमार प्रजापत एवं राहुल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं छात्र के परिवार से दादा रूपाराम मंडावरिया, पिता शंकरलाल, चाचा छिगनलाल तथा भाई राहुल सहित बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments