कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा शहर स्थित श्री जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम विद्यालय में संस्था की संस्कार गतिविधि के स्थायी प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जानकारी देते हुए परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, परिषद् संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी, विद्यालय ट्रस्टी संतोष कुमार पहाड़िया, विद्यालय प्रधानाध्यापिका शशि सोनी, विद्यालय के व्यवस्थापक अशोक अजमेरा एवं परिषद् सदस्यों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके की गई।

इसके पश्चात् परिषद् के अंकुर जैन द्वारा भारत विकास परिषद् की व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संकल्पना तथा परिषद् द्वारा किए जा रहे सेवा और संस्कार से जुड़े कार्यों से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत करवाया गया।
तत्पश्चात् परिषद् के संस्कार गतिविधि संयोजक जयप्रकाश शर्मा द्वारा उपस्थित बच्चों को भारत की महान गुरुकुल एवं गुरु-शिष्य परंपरा एवं विद्यार्थी के जीवन निर्माण में शिक्षक की भूमिका विषय पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

डीडवाना-कुचामन जिले में 20 जुलाई से कक्षा 5 व 8 की पूरक परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी
परिषद् द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए नंदिनी, अर्पिता रांकावत, नेहल जैन, श्रेयांशी और संकल्प डालुका का दुपट्टा, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंटकर तथा विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक वर्ग से वीरेंद्र सिंह, हरीशचंद्र, बृजबाला पारीक, सुमन कुमावत एवं रितु पारीक का दुपट्टा, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया।
परिषद् के संस्कार प्रकल्प की हुई सराहना
तत्पश्चात् विद्यालय ट्रस्ट के संतोष कुमार पहाड़िया एवं प्रधानाध्यापिका शशि सोनी द्वारा परिषद् के विद्यार्थियों में संस्कार विकसित करने की भावना से जुड़े इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यालय में परिषद् के प्रकल्पों को नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया गया एवं उन कार्यक्रमों में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ का कार्यक्रम के आयोजन एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान परिषद् से संपर्क संयोजक शरद सोमानी एवं वरिष्ठ सदस्य महेंद्र वर्मा तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 660वीं रैंक लाने पर देवेंद्र प्रजापति का भव्य स्वागत






