कुचामन सिटी. देवेंद्र कुमार पुत्र शंकरलाल निवासी बुडसू रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी ने NEET UG 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 660 तथा ओबीसी वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 199 प्राप्त कर शहर एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


इस अवसर पर शेखर कड़वा, जीवण जाखड़, श्रवण बाज्या, सावरमल सोनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देवेंद्र कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं राजकुमार फोजी, अध्यक्ष शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट एवं कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में देवेंद्र कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान दुर्गेश मारोठिया, मुकेश कुमावत, जगदीश किरोड़िवाल, जगदीश सिहोटा, श्रवण किरोड़ीवाल, गोपाल छापोला तथा नेमीचंद प्रजापत की उपस्थिति में देवेंद्र कुमार का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

साथ ही कुमावत विकास समिति की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया गया।
कुचामन सिटी: नि:शुल्क आयुर्वेदिक लेप शिविर में 165 लोग लाभान्वित






